दनकौर पुलिस ने चोरी के आरोप में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (11/10/2026): दनकौर थाना पुलिस ने मकान में घुसकर चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 10 अक्टूबर 2026 को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर ग्राम दैला रजपुरा की तरफ जाने वाले रास्ते से हारुन, रिजवान उर्फ बम्बू और निजाम को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक इंडक्शन, 7,760 रुपये नकद, एक म्यूजिक सिस्टम, एक कुकर, एक भगोना और छह जोड़ी बिछिया बरामद हुई हैं। इसके अलावा हारुन और रिजवान उर्फ बम्बू के कब्जे से दो अवैध चाकू भी बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हारुन निवासी जलेसर, एटा, रिजवान उर्फ बम्बू निवासी वेर, थाना ककोड़, बुलंदशहर और निजाम निवासी दीवर कुतारी, थाना मंझनपुर, कौशाम्बी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, बरामद सामान में दनकौर थाने में दर्ज मुकदमे से संबंधित इंडक्शन और नकदी के अलावा सिकंदराबाद थाने में दर्ज दो अन्य मामलों से संबंधित म्यूजिक सिस्टम, कुकर, भगोना और बिछिया शामिल हैं।

इस मामले में दनकौर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(a)/317(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा सिकंदराबाद थाने में चोरी से संबंधित दो अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।