रीलखा गांव में पांचवें दिन भी किसानों का धरना, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
टेन न्यूज नेटवर्क
Jewar News (10/10/2026): जेवर क्षेत्र के रीलखा गांव में किसानों का धरना शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। अपनी मांगों को लेकर किसान अनाज मंडी के नजदीक एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि कई दिनों से धरना जारी रहने के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने अब तक मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनने की पहल नहीं की है। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
धरनारत किसानों ने प्रशासन और प्राधिकरण की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उनका समाधान नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।
किसान करण सिंह कसाना ने कहा कि मांगें पूरी होने तक प्राधिकरण का कामकाज नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उनके इस बयान के बाद क्षेत्र में आंदोलन को लेकर आगे की स्थिति पर सबकी नजरें टिकी हैं।
धरने में हेमराज कसाना, नीरज कसाना, रघुराज सिंह, दया प्रधान, जयवीर नगर, राजीव कसाना, सोनू कसाना, पंकज कसाना, राघव, सरजीत, इंदर नगर, सरजीत प्रधान, उद्यम कसाना, बलजीत हवलदार, अमित नागर और प्रेम कसाना सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। फिलहाल किसान अपनी मांगों के समाधान की मांग को लेकर धरने पर डटे हुए हैं। अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में क्या कदम उठाते हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।