Delhi Protest का अदालतों पर भी असर, पटियाला हाउस और राउज़ एवेन्यू कोर्ट में आज ये बदलाव

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (10 October 2026): दिल्ली में CEC मामले को लेकर आज प्रस्तावित प्रदर्शन का असर अब अदालतों के कामकाज पर भी दिखाई दे रहा है। पटियाला हाउस कोर्ट और राउज़ एवेन्यू कोर्ट में आज केवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए सुनवाई होगी। इस संबंध में दिल्ली हाईकोर्ट ने नोटिफिकेशन जारी किया है।

दिल्ली हाईकोर्ट के नोटिफिकेशन के मुताबिक, यदि किसी मामले से जुड़े पक्षकार या उनके वकील पेश होने में असमर्थ रहते हैं, तो अदालत उनकी अनुपस्थिति के आधार पर कोई प्रतिकूल आदेश पारित नहीं करेगी।

वहीं, विचाराधीन कैदियों को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य प्रदर्शन के मद्देनजर अदालती कार्यवाही को सुचारु बनाए रखना है।

दिल्ली में CEC मामले को लेकर होने वाले प्रदर्शन के बीच अदालतों के कामकाज में यह बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।