Delhi Protest: फ्लाइट से उतरते ही CJP के तीनों लीडर्स हिरासत में

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (10 October 2026): दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले पार्टी ने अपने तीन नेताओं को हिरासत में लिए जाने का आरोप लगाया है। CJP के मुताबिक, अभिजीत डिपके (Abhijeet Dipke), सौरव दास (Saurav Das) और आशुतोष रांका (Ashutosh Ranka) को आज यानि शनिवार को दिल्ली पहुंचने पर फ्लाइट से उतरते ही दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पार्टी ने इस कार्रवाई को पूर्व नियोजित बताते हुए आरोप लगाया कि इसका उद्देश्य प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से पहले ही उसके नेतृत्व को रोकना है। CJP ने इसे शांतिपूर्ण प्रदर्शन की तैयारियों को प्रभावित करने वाला कदम करार दिया है।

CJP ने अपने आधिकारिक बयान में इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए तीनों नेताओं की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग की है। पार्टी ने इसे स्वतंत्र रूप से आवागमन करने के अधिकार का उल्लंघन बताया है।

हालांकि, इस मामले में दिल्ली पुलिस का आधिकारिक पक्ष और तीनों नेताओं को हिरासत में लिए जाने के कारणों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। पुलिस की प्रतिक्रिया सामने आने के बाद मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।