New Delhi News (10 October 2026): दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज, 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठाए जा रहे सवालों के विरोध में प्रस्तावित है।
दिल्ली पुलिस ने पार्टी को भेजे पत्र में कहा कि प्रदर्शन के संबंध में 7 अक्टूबर को मिली सूचना निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप औपचारिक अनुमति आवेदन नहीं थी। नियमों के मुताबिक, जंतर-मंतर पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कम से कम 10 दिन पहले आवेदन करना आवश्यक है। पुलिस ने पूर्व में प्रदर्शन के दौरान निर्धारित शर्तों के उल्लंघन और कानून-व्यवस्था संबंधी चिंताओं का भी हवाला दिया है।
इसके बावजूद, प्रदर्शन के आयोजन को लेकर CJP और विपक्षी दलों की लामबंदी की खबरें सामने आई हैं। प्रदर्शन का उद्देश्य मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाना है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की है और निषेधाज्ञा लागू होने के बीच नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।