नई दिल्ली न्यूज़ (10 अक्टूबर 2026): सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि ध्रुव राठी सिटिजन फॉर जस्टिस एंड पीस (CJP) के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस सुबह करीब 7:48 बजे उनके आवास में दाखिल हुई। बताया जा रहा है कि उनकी मां के दरवाजा खोलने के बाद पुलिस घर के अंदर पहुंची। दावा किया जा रहा है कि देर रात से ही उनके आवास के बाहर करीब 50 पुलिसकर्मी मौजूद थे।
ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित उनके आवास से हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। उनका परिवार सेंट्रल पार्क विहार, सेक्टर-56, गुरुग्राम में रहता है।
हालांकि, फिलहाल पुलिस की ओर से हिरासत में लिए जाने के कारण, संबंधित मामले और आगे की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक पुष्टि तथा विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।