New Delhi News (09 October 2026): राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जनपथ-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के चार किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। गृह मंत्रालय ने 9 अक्टूबर की रात 10 बजे से 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित रखने की मंजूरी दी है। यह फैसला 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।
आदेश के तहत संबंधित क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट की सभी तकनीकों पर रोक लागू रहेगी। दिल्ली पुलिस ने दूरसंचार कंपनियों एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया, जियो और एमटीएनएल को निर्देश दिया है कि वे आदेश का पालन सुनिश्चित करें। इंटरनेट सेवाओं के निलंबन से निर्धारित क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल प्रभावित रहेगा।
यह आदेश दूरसंचार अधिनियम, 2023 और दूरसंचार सेवा निलंबन नियम, 2024 के तहत जारी किया गया है। प्रशासन की ओर से यह कदम राजधानी में प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए उठाया गया है।
गौरतलब है कि CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कई इलाकों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी रोक भी इसी सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा है, जो 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।