Greater Noida News (09/10/2026): ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित ऐस डिविनो सोसाइटी में शुक्रवार सुबह एक युवक की 12वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान 36 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, वह पिछले काफी समय से तनाव में थे और तीन दिन पहले ही अपने फूफा के घर रहने आए थे।
घटना की सूचना शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे पुलिस को मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अनिल कुमार मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर गांव के रहने वाले थे। वह नोएडा में अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहते थे और टेक जोन में काम करते थे।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि अनिल कुमार काफी समय से तनाव में चल रहे थे। इसी वजह से उनके फूफा ने उन्हें अपने घर बुलाया था। वह तीन दिन पहले ही ऐस डिविनो सोसाइटी में आए थे। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।