नोएडा में 30 जगह बनेंगे EV चार्जिंग स्टेशन, एक साथ 2 कार और 1 दोपहिया वाहन होगा चार्ज

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (25/09/2026): शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने और प्रदूषण कम करने के लिए नोएडा में 30 स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण और UP Renewable and EV Charging Infrastructure Ltd. (UPREV) के बीच 24 सितंबर को समझौता हुआ है।

समझौते के तहत चार्जिंग स्टेशनों को स्थापित करने और उनके निर्माण का पूरा खर्च UPREV वहन करेगा। वहीं, नोएडा प्राधिकरण की ओर से इसके लिए जमीन या निर्धारित स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। इस परियोजना के लिए प्राधिकरण को किसी तरह की वित्तीय सहायता नहीं देनी होगी। MoU की अवधि 10 साल तय की गई है, जिसे जरूरत के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है।

प्रस्तावित चार्जिंग स्टेशनों पर कम से कम दो चार्जर लगाए जाएंगे। इनकी मदद से एक समय में दो कारों और एक दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज किया जा सकेगा। इसके साथ ही बिजली के इस्तेमाल पर राजस्व साझेदारी के तहत नोएडा प्राधिकरण को प्रति यूनिट 1 रुपये की आय मिलेगी।

चार्जिंग स्टेशन सेक्टर-101, 78, 38 के बॉटेनिकल गार्डन, 76, 51, 119, 21ए, 81, 122, 129 और 132 में प्रस्तावित हैं। इसके अलावा सेक्टर-154, 145, 146, 150, 144, NSEZ मेट्रो के पास, सेक्टर-18, 27, 29, 1, 38, 50, 15, 2, 24, 96 और 94 में भी स्टेशन लगाए जाएंगे। प्राधिकरण के अनुसार यह पहल उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022 के तहत की जा रही है, जिसका उद्देश्य शहर में ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देना और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करना है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।