UPITS से MSME उत्पादों को मिल रहा वैश्विक मंच: कैबिनेट मंत्री राकेश सचान

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (25/09/2026): ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आज (25 सितंबर) से उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का आगाज हो रहा है। 29 सितंबर तक चलने वाले इस पांच दिवसीय आयोजन में 88 देशों के 604 अंतरराष्ट्रीय खरीदार शामिल होंगे। ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के उत्पादों और कारोबार को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर जोर रहेगा।

उत्तर प्रदेश सरकार में खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग मंत्री राकेश सचान ने टेन न्यूज नेटवर्क से विशेष बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) को प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के उत्पादों को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने वाला बड़ा मंच बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सभी विभागों और MSME क्षेत्र को साथ लेकर इस भव्य आयोजन की शुरुआत की गई है।

राकेश सचान ने कहा कि आज UPITS की चर्चा देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में हो रही है। इस आयोजन में देश और विदेश से लोग शामिल होने पहुंचते हैं। ट्रेड शो में B2B और B2C दोनों स्तर पर गतिविधियां होती हैं, जिससे अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों को अपने उत्पादों के लिए ऑर्डर प्राप्त करने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के MSME उत्पादों को UPITS के जरिए एक बड़ा मंच मिल रहा है। प्रदेशभर के उद्यमी यहां अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के साथ उन्हें नए बाजार तक पहुंचाने का अवसर प्राप्त कर रहे हैं।

राकेश सचान ने कहा कि इस तरह के आयोजन से प्रदेश के MSME क्षेत्र को अपने उत्पादों की पहचान बढ़ाने और कारोबार के नए अवसर हासिल करने का मंच मिलता है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।