कालकाजी गैंगरेप केस: ‘आसिफ भाई, गन निकाल’, पीड़िता ने पुलिस को सुनाई पूरी आपबीती
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (25 September 2026): दिल्ली के कालकाजी इलाके के आस्था पार्क में गैंगरेप की घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि घटना उसके जन्मदिन के दिन हुई। वह अपनी बहन को जानकारी देकर कालकाजी मंदिर में पूजा करने गई थी। शाम को दर्शन के बाद वह अपने दोस्त के साथ वापस लौटी और कालकाजी मेट्रो स्टेशन के बाहर से चिप्स और पानी खरीदा। दोनों इसके बाद इस्कॉन मंदिर जाने वाले थे, लेकिन रास्ते में खाना-पीना खाने के लिए आस्था पार्क चले गए।
पीड़िता के मुताबिक, पार्क में पहुंचने के कुछ देर बाद तीन युवक वहां आए और दोनों को रोक लिया। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। इसके बाद उन्होंने उसके दोस्त को अलग ले जाकर कथित तौर पर धमकाया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान एक आरोपी ने अपने साथी से कहा, “आसिफ भाई, गन निकाल।” इसके बाद आसिफ ने काले रंग की बंदूक निकाली, जबकि उसके दो अन्य साथियों ने चाकू निकाल लिए। हथियार दिखाकर आरोपियों ने पीड़िता को डराया और उसे झाड़ियों की तरफ ले गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आरोपियों ने झाड़ियों के पास उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उसने जिस आरोपी को आसिफ के नाम से पहचाना, उसके बारे में बताया कि उसने बैंगनी रंग की शर्ट पहन रखी थी और वह तीनों में शारीरिक रूप से सबसे मजबूत दिखाई दे रहा था। पीड़िता के बयान के मुताबिक, आसिफ ने कुछ देर बाद बंदूक वापस अपनी जेब में रख ली, जबकि आरोपियों ने चाकू दिखाकर उसे लगातार डराए रखा। घटना के दौरान वह बेहद भयभीत थी और आरोपियों के सामने विरोध करने की स्थिति में नहीं थी।
घटना के बाद पीड़िता बेहद सदमे और डर में है। पुलिस उसके बयान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच में आरोपियों की पहचान, हथियारों की भूमिका और घटना के क्रम से जुड़े तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता के बयान को मामले की जांच में अहम माना जा रहा है और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।