परंपरा की खुशबू, व्यापार का विस्तार और नए उत्तर प्रदेश का नया आधार: UPITS 2026
मौक़ा-ए-हालात | गजानन माली | टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (25 सितंबर 2026): उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 के शुभारंभ पर इंडिया एक्सपो मार्ट में दिखी वैश्विक कारोबारी हलचल।
ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 के शुभारंभ के अवसर पर हॉल-2 खचाखच भरा नजर आया। देश-विदेश से पहुंचे व्यापारियों, खरीदारों, उद्यमियों और आगंतुकों की मौजूदगी ने इस आयोजन के अंतरराष्ट्रीय स्वरूप को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।
इस बार व्यापार मेले की विशेषता विदेशी खरीदारों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। जापान, वियतनाम, ऑस्ट्रिया और रूस सहित विभिन्न देशों से आए खरीदार उत्तर प्रदेश के उत्पादों और उद्यमों में रुचि लेते दिखाई दिए। इसके साथ ही महिला उद्यमियों की भागीदारी भी विशेष रूप से दिखाई दी, जो प्रदेश में महिला उद्यमिता के बढ़ते स्वरूप को दर्शाती है।

आयोजन स्थल पर एक भव्य मंच तैयार किया गया है, जहां लगभग 12 से 14 विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। इस मंच के माध्यम से उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, उद्यमिता, उत्पादों और सेवाओं को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, उद्यमिता, निवेश और वैश्विक व्यापार की संभावनाओं पर प्रकाश डालेंगे। इस बार आयोजन की प्रमुख पंक्ति भी उत्तर प्रदेश की परंपरा और आधुनिक आर्थिक विकास के समन्वय को दर्शाती है—
“परंपरा की खुशबू, व्यापार का विस्तार और नए उत्तर प्रदेश का नया आधार।”

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के आयोजन में इंडिया एक्सपो मार्ट के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार की परिकल्पना और प्रयासों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। इंडिया एक्सपो मार्ट को अंतरराष्ट्रीय व्यापार और प्रदर्शनियों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
गौतम बुद्ध नगर की धरती पर इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों का होना इस क्षेत्र की वैश्विक पहचान और व्यापारिक क्षमता को रेखांकित करता है।
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों, गतिविधियों और जमीनी रिपोर्ट के लिए जुड़े रहिए TEN NEWS NETWORK के साथ।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।