नोएडा विधायक ने नए बारातघर का किया उद्घाटन | Noida Authority

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (16 फरवरी 2025): नोएडा विधायक पंकज सिंह ने स्थानीय निवासियों के लिए नोएडा प्राधिकरण द्वारा विकसित जनहितैषी परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक ने नौएडा के सैक्टर-108 में एक नए बारातघर का उद्घाटन किया, जिसे नौएडा प्राधिकरण ने 353.62 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया है। इस बारातघर के निर्माण की मांग लंबे समय से स्थानीय निवासियों द्वारा की जा रही थी, विशेष रूप से शादी-विवाह और अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए।

लोकार्पण समारोह में विधायक पंकज सिंह ने इस नये बारातघर को स्थानीय समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा बताया और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक कदम आगे बढ़ने वाला बताया।

समारोह में विधायक ने आगे भी कई और विकास परियोजनाओं की घोषणा की। उन्होंने बताया कि नौएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे के समानांतर जे.पी. फ्लाईओवर से पंचशील इन्टर कॉलेज तक नाले का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 30 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा, एक्सप्रेस-वे के समानान्तर एल्डिको से एडवान्ट तक मार्ग पर बिटुमिन के कार्य को 8.50 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित किया गया है। विधायक पंकज सिंह ने इन कार्यों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।

इस कार्यक्रम के दौरान नौएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे, जिनमें महेन्द्र प्रसाद (विशेष कार्याधिकारी), आर.पी. सिंह (महाप्रबंधक), विजय रावल (उप महाप्रबंधक, सिविल), योगेन्द्र शर्मा (वरिष्ठ प्रबंधक) और संबंधित आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष, महासचिव शामिल थे।

इस मौके पर विधायक ने जनहित में होने वाली इन योजनाओं की अहमियत को बताते हुए लोगों से सहयोग की अपील की, ताकि विकास कार्यों को समय पर पूरा किया जा सके और क्षेत्र के समग्र विकास में तेजी लाई जा सके।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।