ग्रेटर नोएडा में हॉकी टूर्नामेंट का शानदार समापन, एक्सपर्ट स्कूल बना विजेता

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (29/08/2026): राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित खेल टूर्नामेंट का शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। टूर्नामेंट का आयोजन 27 अगस्त से किया गया था और समापन दिवस पर क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग में एक्सपर्ट स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि जीकेजी क्लब उपविजेता रहा।

राष्ट्रीय खेल दिवस महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। समापन दिवस पर खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ ही खिलाड़ियों को अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को उनके समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल, प्रमाण-पत्र, ट्रैक सूट, टी-शर्ट, शॉर्ट्स और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के सम्मान समारोह ने आयोजन को खास बना दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर और बलविंदर सिंह मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में ग्रेटर नोएडा हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह, समाजसेवी हरेन्द्र भाटी, विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल जैवीर डागर सहित खेल जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बिजेंद्र सिंह आर्य, रवींद्र सिंह, अनिल चौधरी, सुभाष चदेल उर्फ चाचा हिंदुस्तानी, असीम शर्मा, वी.के. सहरावत, कपिल कुमार, चंदमणि और दिलीप कुमार सहित कई पूर्व एवं राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अफजल अहमद की मौजूदगी ने आयोजन की शोभा और बढ़ा दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा रिबन काटकर किया गया। इसके बाद दीप प्रज्वलन किया गया और मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनकी जयंती के उपलक्ष्य में केक काटकर समारोह भी मनाया गया।

अतिथियों ने युवा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, एकता, टीम भावना, समर्पण और सम्मान की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में लगातार मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह और टूर्नामेंट का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। आयोजन ने खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच देने के साथ ही एकता, मित्रता, निष्पक्ष खेल और टीम भावना का संदेश भी दिया। आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, आयोजकों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।