New Delhi News (29 August 2026): देशभर में फूड सेफ्टी को लेकर होटल और रेस्टोरेंट्स की जांच और कार्रवाई का सिलसिला जारी है। महाराष्ट्र में साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से जुड़ी कमियां मिलने के बाद कई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई है। इसी बीच Delhi-NCR के होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों के लिए FSSAI की ओर से अहम दिशा-निर्देश सामने आए हैं। FSSAI का कहना है कि खाद्य कारोबारियों को नियमों की जानकारी देना और उनसे नियमों का पालन सुनिश्चित कराना प्राथमिकता है। फूड सेफ्टी समिट में अधिकारियों ने बताया कि अभी भी कई फूड बिजनेस ऑपरेटर ऐसे हैं जिन्हें खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों और कानूनों की पूरी जानकारी नहीं है।
FSSAI ने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को सलाह दी है कि वे अपने प्रतिष्ठान में खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करें। कारोबारियों को अपना FSSAI लाइसेंस ऐसी जगह प्रदर्शित करने को कहा गया है, जहां ग्राहक उसे आसानी से देख सकें। इसके अलावा खाद्य पदार्थों पर एक्सपायरी डेट स्पष्ट रूप से दर्ज होना जरूरी है। अधिकारियों ने शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को अलग-अलग रखने पर भी जोर दिया, ताकि किसी तरह का क्रॉस-कंटैमिनेशन न हो और ग्राहकों को सुरक्षित भोजन मिल सके।
अधिकारियों ने रेस्टोरेंट संचालकों को ग्राहकों की शिकायतों को गंभीरता से लेने और खाद्य सामग्री रखने वाले स्थानों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने की सलाह दी। साथ ही मीट, दूध और पनीर जैसे खाद्य उत्पादों की सप्लाई करने वाले वेंडर्स की जांच करने को कहा गया है। FSSAI की ओर से खाना पकाने में लंबे समय से इस्तेमाल किए जा रहे तेल से बचने की सलाह भी दी गई। कारोबारियों से कहा गया है कि भोजन की गुणवत्ता के साथ-साथ किचन, स्टोरेज एरिया और कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता पर भी लगातार निगरानी रखी जाए।
वहीं, FSSAI ने ग्राहकों से भी फूड सेफ्टी को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। रेस्टोरेंट में खाना खाने से पहले ग्राहक FSSAI लाइसेंस, भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर ध्यान दे सकते हैं। खाना परोसने वाले कर्मचारियों की स्वच्छता भी महत्वपूर्ण है। यदि भोजन में खराबी, दुर्गंध या किसी तरह की गड़बड़ी नजर आए तो उसे खाने से बचना चाहिए और तुरंत रेस्टोरेंट प्रबंधन को इसकी जानकारी देनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर ग्राहक खाद्य सुरक्षा से संबंधित शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।