New Delhi News (29 August 2026): आईआईटी दिल्ली में 31 वर्षीय एमएससी छात्र ऋषिकेश कुमार की मौत के बाद शुरू हुआ छात्र आंदोलन शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन के बीच संस्थान के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी ने छात्रों को अनुशासनात्मक कार्रवाई की सख्त चेतावनी दी है। छात्रों को भेजे आधिकारिक संदेश में निदेशक ने कहा कि गुरुवार रात प्रदर्शन की स्थिति काफी बढ़ गई थी। उनके अनुसार, प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने रात करीब 10:30 बजे से 12:30 बजे तक संस्थान के आवासीय क्षेत्र में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
निदेशक ने आरोप लगाया कि नारेबाजी के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने आपत्तिजनक, अपमानजनक और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि फैकल्टी आवास के सामने इस तरह का प्रदर्शन शिक्षकों और उनके परिवारों की सुरक्षा तथा निजता को प्रभावित कर सकता है। आवासीय क्षेत्र में छोटे बच्चों और बुजुर्गों की मौजूदगी का हवाला देते हुए उन्होंने छात्रों से प्रदर्शन के दौरान मर्यादा बनाए रखने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि परिसर के शांतिपूर्ण संचालन में बाधा डालने वालों के खिलाफ संस्थान के नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
ऋषिकेश कुमार की मौत को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन गुरुवार रात भी आधी रात तक चलता रहा। प्रदर्शनकारी छात्रों ने परिसर के विभिन्न हिस्सों में मार्च निकाला और हाथों में निष्पक्ष जांच, मुआवजा और इस्तीफे की मांग वाले बैनर लिए। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए संस्थान के मुख्य गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने बैरिकेडिंग भी की। छात्रों का कहना है कि उनका आंदोलन सामूहिक और लोकतांत्रिक है तथा इसमें किसी बाहरी राजनीतिक ताकत का हस्तक्षेप नहीं है।
वहीं, संस्थान प्रशासन ने मामले की जांच को लेकर उठाए गए कदमों की जानकारी भी छात्रों को दी है। निदेशक के अनुसार, बाहरी जांच समिति ने अपना काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा ऋषिकेश कुमार के परिवार को संस्थान के बेनेवोलेंट फंड से आर्थिक सहायता देने की मंजूरी दी गई है। शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों के स्वैच्छिक योगदान से एक अलग फंड भी बनाया गया है, ताकि परिवार की मदद की जा सके।
आईआईटी दिल्ली प्रशासन के मुताबिक, छात्रों की शिकायतों और चिंताओं को समझने के लिए छात्र प्रतिनिधियों तथा अन्य छात्रों के साथ लगातार बातचीत की जा रही है। निदेशक ने बताया कि बाहरी Ombudsperson की नियुक्ति अगले सप्ताह की जाएगी। दूसरी ओर, प्रदर्शनकारी छात्र अपनी प्रमुख मांगों—निष्पक्ष जांच, परिवार के लिए मुआवजा और जिम्मेदारी तय करने—पर कायम हैं। ऐसे में प्रशासन की कार्रवाई की चेतावनी और छात्रों के लगातार आंदोलन के बीच IIT दिल्ली परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।