दिल्ली के इंदिरा गांधी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री का दौरा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (27 August 2026): दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने द्वारका स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के H1N1 वार्ड का विशेष रूप से जायजा लिया और मरीजों को मिल रही सुविधाओं, उपचार की व्यवस्था तथा वार्ड में साफ-सफाई की स्थिति की जानकारी ली। मंत्री ने अस्पताल प्रशासन से मरीजों के इलाज और देखभाल से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली, ताकि किसी भी स्तर पर कमी होने पर उसे दूर किया जा सके।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्लीवासियों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। H1N1 मरीजों के उपचार से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर अस्पतालों में निगरानी बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। इंदिरा गांधी अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीजों के लिए जरूरी सुविधाओं, उपचार व्यवस्था और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया। सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को समय पर बेहतर इलाज और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।