नेपाल में भयावह फ्लैश फ्लड, 105 भारतीय नागरिक लापता

टेन न्यूज़ नेटवर्क

National News (26 August 2026): नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार सुबह भोटेकोशी नदी में अचानक आई फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी। नेपाल पर्यटन बोर्ड की 26 अगस्त की स्थिति रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह करीब 8:30 बजे आई बाढ़ के बाद प्रभावित इलाकों में मौजूद या वहां से गुजर रहे 384 पर्यटकों और यात्रियों के लापता होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। इनमें 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। पर्यटन बोर्ड, टूरिस्ट पुलिस, ट्रैवल एजेंसियां, स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मिलकर इन यात्रियों की स्थिति और उनके ठिकाने की जानकारी जुटा रही हैं।

जारी प्रारंभिक सूची में कम से कम 105 भारतीय नागरिकों के लापता होने की जानकारी दर्ज है। इसमें Samrat Tours & Travels के 59 और Leaf Holiday के 46 भारतीय यात्री शामिल हैं। इसके अलावा कुछ ट्रैवल एजेंसियों के यात्रियों की राष्ट्रीयता अभी स्पष्ट नहीं हुई है, इसलिए भारतीय नागरिकों की वास्तविक संख्या आगे की पुष्टि के बाद बदल सकती है। सूची में ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, अमेरिका, मलेशिया, ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों के नागरिक भी शामिल बताए गए हैं।

ट्रैवल एजेंसीवार आंकड़ों के अनुसार Trekkers Society के 92, Samrat Tours & Travels के 71, Leaf Holiday के 55 और Himalayan Glacier के 52 यात्री लापता बताए गए हैं। इसके अलावा Kailash Journey के 31, Fishtail Tours & Travels के 27, Alpine Eco Trek के 20, Kathmandu Holiday Tours & Travels के 17, Richa Tours & Travels के 12 और Explore Vacation के 7 यात्रियों का भी रिकॉर्ड सामने आया है। नेपाल पर्यटन बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ये प्रारंभिक आंकड़े हैं और ट्रैवल एजेंसियों, गाइड, स्थानीय प्रशासन तथा सुरक्षा एजेंसियों के साथ लगातार जानकारी का सत्यापन किया जा रहा है।

नेपाल पर्यटन बोर्ड ने प्रभावित लोगों और उनके परिजनों के लिए आपात सहायता नंबर जारी किए हैं। आपात स्थिति में टोल-फ्री नंबर 1234, हॉटलाइन 1144 और टूरिस्ट पुलिस नंबर 9851289445 पर संपर्क किया जा सकता है। बोर्ड ने लोगों से शांत रहने, आधिकारिक सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और स्थानीय पुलिस, प्रशासन या संबंधित ट्रैवल एजेंसी से संपर्क बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल राहत और तलाश अभियान का मुख्य फोकस भोटेकोशी बाढ़ प्रभावित इलाके में फंसे यात्रियों का पता लगाने और उनकी सुरक्षित स्थिति की पुष्टि करने पर है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।