National News (26/08/2026): एपल के सीईओ टिम कुक ने कंपनी के नए Mac mini को पेश किया है। नए मॉडल को पहले के मुकाबले ज्यादा कॉम्पैक्ट डिजाइन और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ उतारा गया है। खास बात यह है कि इसमें एपल की पहली 2nm तकनीक पर आधारित M6 चिप दी गई है। कंपनी का दावा है कि नया Mac mini रोजमर्रा के काम के साथ AI से जुड़े कार्यों को भी तेज गति से संभाल सकता है।
M6 चिप में 12-कोर CPU और 12-कोर GPU दिया गया है। इसके अलावा AI क्षमता को मजबूत करने के लिए इसमें दो 16-कोर Neural Engine शामिल किए गए हैं। एपल के मुताबिक, M4 मॉडल की तुलना में नया Mac mini ग्राफिक्स के मामले में दो गुना और AI प्रदर्शन में चार गुना तक बेहतर है। बेस मॉडल में 16GB यूनिफाइड मेमोरी और 256GB स्टोरेज मिलता है, जिसे 32GB RAM और 2TB स्टोरेज तक बढ़ाया जा सकता है।
कंपनी ने ज्यादा प्रोसेसिंग पावर की जरूरत वाले यूजर्स के लिए Mac mini का M5 Pro वेरिएंट भी पेश किया है। इसमें 15-कोर CPU और 12-कोर GPU के साथ 24GB मेमोरी और 512GB स्टोरेज का शुरुआती कॉन्फिगरेशन मिलता है। इसे अधिकतम 64GB RAM और 8TB स्टोरेज तक अपग्रेड किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिहाज से भी बदलाव किए गए हैं। दोनों मॉडल Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 सपोर्ट करते हैं, जबकि ईथरनेट अब 2.5Gb से शुरू होता है और 10Gb Ethernet का विकल्प भी उपलब्ध है।
भारत में नए Mac mini M6 की शुरुआती कीमत 99,900 रुपये रखी गई है, जबकि M5 Pro मॉडल 2,09,900 रुपये से शुरू होगा। वहीं Mac Studio की कीमत M5 Max के साथ 2,79,900 रुपये और M5 Ultra के साथ 6,29,900 रुपये से शुरू होती है। शिक्षा क्षेत्र के लिए इनकी शुरुआती कीमतें क्रमशः 88,990 रुपये, 1,97,900 रुपये, 2,56,900 रुपये और 5,84,900 रुपये हैं। सभी नए मॉडल की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो गई है और 22 सितंबर से Apple Store तथा अधिकृत रिटेलर्स के जरिए बिक्री शुरू होगी।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।