नोएडा एयरपोर्ट की शान बनेगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा, यात्रियों को देगा देशभक्ति का संदेश

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (26/08/2026): जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों और आगंतुकों के स्वागत के लिए करीब 100 फीट ऊंचा स्मारकीय ध्वजस्तंभ लगाया जाएगा। टर्मिनल बिल्डिंग के सामने दाईं ओर इसके लिए मजबूत प्लेटफार्म और फाउंडेशन तैयार करने का काम शुरू हो गया है। निर्माण पूरा होने के बाद इस पर विशाल राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

एयरपोर्ट के मुख्य प्रवेश क्षेत्र से ही करीब 100 फीट ऊंचा तिरंगा स्पष्ट दिखाई देगा। आधुनिक टर्मिनल की भव्यता के बीच राष्ट्रीय ध्वज एयरपोर्ट की पहचान को और खास बनाएगा। एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश करते समय यात्रियों को सबसे पहले नजर आने वाले प्रमुख दृश्यों में यह तिरंगा भी शामिल होगा।

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज करीब 30 फीट लंबा और 20 फीट चौड़ा होगा। खुले क्षेत्र में तेज हवा के दबाव को ध्यान में रखते हुए ध्वजस्तंभ की संरचना को मजबूत बनाया जा रहा है। करीब 30.5 मीटर ऊंचे इस स्तंभ में प्रकाश की भी व्यवस्था रहेगी, जिससे तिरंगा रात में भी दिखाई दे सके।

ध्वजस्तंभ के निर्माण में मजबूत स्टील संरचना का इस्तेमाल किया जाएगा। जंग से बचाव के लिए स्टील को गैल्वनाइज्ड किया जाएगा और हवा के दबाव समेत सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर इसका डिजाइन तैयार किया जा रहा है। फाउंडेशन का काम पूरा होने के बाद ध्वजदंड स्थापित कर उस पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा।

नोएडा एयरपोर्ट के विकसित होने के साथ परिसर में यात्रियों की सुविधाओं के अलावा उसकी दृश्य पहचान को भी आकर्षक बनाने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में टर्मिनल के सामने स्थापित होने वाला विशाल तिरंगा एयरपोर्ट की भव्यता बढ़ाने के साथ राष्ट्रीय गौरव और देश की पहचान का प्रमुख प्रतीक बनकर सामने आएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।