13 वर्षीय आयुष की संदिग्ध मौत से नोएडा में सनसनी, दोस्तों पर आरोप

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (26/08/2026): नोएडा में 13 वर्षीय छात्र आयुष शुक्ला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। आयुष 16 अगस्त को दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। 21 अगस्त की रात सेक्टर-54 के जंगल में पुलिस को एक अज्ञात किशोर का शव मिला था। बाद में कपड़े, बेल्ट और कलावे के आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान आयुष के रूप में की।

आयुष सेक्टर-24 स्थित केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 7 में पढ़ता था और सेक्टर-20 में मां व दो बहनों के साथ रहता था। परिजनों के अनुसार, वह 16 अगस्त की शाम करीब चार बजे दो सहपाठियों के साथ घर से निकला था। देर रात तक उसके वापस नहीं आने पर परिवार ने तलाश शुरू की। 18 अगस्त को परिजनों ने पुलिस चौकी में शिकायत दी और कई दिनों तक थाने-चौकी के चक्कर लगाते रहे।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि आयुष के साथ गए दोनों किशोरों ने उसके साथ मारपीट की और धारदार हथियार से हमला किया। इसके बाद शव को सेक्टर-54 के जंगल में फेंक दिया गया। हालांकि पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आयुष के शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। मामले की जांच में पुलिस ने एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया है, जबकि दूसरे की तलाश के लिए टीम गठित की गई है।

आयुष की पहचान होने के बाद पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने पुलिस से बेटे की हत्या की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सेक्टर-24 थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।