DJB की बैठक में हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, सीवर और जल निकासी पर होगा फोकस

टेन न्यूज नेटवर्क

Delhi News (25/08/2026): दिल्ली जल बोर्ड की 180वीं बोर्ड बैठक में पानी और सीवर व्यवस्था को बेहतर करने से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा और मंजूरी दी गई। PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने बैठक के बाद कहा कि दिल्ली जल बोर्ड में पिछले डेढ़ साल में कई बड़े बदलाव किए गए हैं और अब हजारों करोड़ रुपये की योजनाओं पर काम आगे बढ़ रहा है।

प्रवेश वर्मा ने कहा कि पहले दिल्ली जल बोर्ड में आर्थिक संकट, काम में देरी और भ्रष्टाचार को लेकर लगातार सवाल उठते थे। उनके मुताबिक, सरकार के प्रयासों के बाद अब जल बोर्ड में बड़े स्तर पर विकास कार्यों को मंजूरी दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि बकाया पानी के बिलों को लेकर LPSC योजना के तहत लोगों को राहत दी गई। कई वर्षों से लंबित बिलों पर लगी पेनल्टी और ब्याज को माफ किया गया है। इसके अलावा दिल्ली में ड्रेनेज मास्टर प्लान, वॉटर मास्टर प्लान और e-KYC जैसे काम भी आगे बढ़ाए जा रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि दिल्ली को 8 जोन में बांटकर NRW यानी नॉन-रेवेन्यू वाटर से जुड़ी योजनाओं को लागू किया जाएगा। साथ ही, UGR बनाने और घरों को सीवर कनेक्शन देने की योजनाओं पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के कई इलाकों में अभी तक सीवर लाइन नहीं थी, जिसके कारण जलभराव जैसी समस्याएं सामने आती थीं।

प्रवेश वर्मा ने यह भी कहा कि ADB जैसी बड़ी वित्तीय संस्थाएं, जो पहले दिल्ली से दूरी बना चुकी थीं, अब दिल्ली के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर भी सरकार ने काम किया है और आने वाले समय में जल बोर्ड से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट सामने आएंगे।

PWD मंत्री ने आगे कहा कि सरकार का लक्ष्य दिल्ली में पानी, सीवर और ड्रेनेज व्यवस्था को मजबूत करना है, ताकि लोगों को इनसे जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।