ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 23 किसानों को आवंटित किए 6 आबादी भूखंड

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (26/08/2026): ग्रेटर नोएडा के घंघोला गांव के 23 किसानों को लंबे इंतजार के बाद 6 फीसदी आबादी भूखंड आवंटित कर दिए गए हैं। मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की मौजूदगी में भूखंड आवंटन की प्रक्रिया पूरी की गई।

किसानों की मौजूदगी में एसीईओ सुनील कुमार सिंह, ओएसडी लवगीत कौर और ओएसडी अजय शर्मा ने समान आकार वाले 16 भूखंडों का ड्रा कराया। वहीं, 7 भूखंडों के आकार अलग-अलग होने के कारण ड्रा की आवश्यकता नहीं पड़ी, जिसके चलते उनका सीधे संबंधित किसानों के नाम आवंटन कर दिया गया।

बताया गया कि घंघोला गांव के किसानों की जमीन अधिग्रहित किए जाने के बाद से उनके 6 फीसदी आबादी आवासीय भूखंड लंबे समय से लंबित थे। भूखंड आवंटन की मांग को लेकर किसानों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार से मुलाकात की थी और जल्द भूखंड आवंटित करने की अपील की थी।

किसानों की मांग पर सीईओ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आबादी भूखंडों की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। इसके बाद नियोजन विभाग और 6 फीसदी आबादी भूखंड विभाग ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर मंगलवार को आवंटन किया।

प्राधिकरण के ओएसडी अजय शर्मा ने कहा कि किसानों को 6 फीसदी आबादी आवासीय भूखंड उपलब्ध कराना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि घंघोला की तर्ज पर अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी आबादी भूखंड जल्द आवंटित किए जाएंगे। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक नियोजन सुधीर कुमार, प्रबंधक प्रमोद कुमार, प्रबंधक संदीप रावल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।