Noida News (25/08/2026): नोएडा के सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव में सोमवार रात जूते की एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा जूते और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
मामूरा की गली नंबर-5 में आग तेजी से फैल रही थी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर होज पाइप की मदद से पानी की बौछार की। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
आग को आसपास की दुकानों तक पहुंचने से रोकने के लिए फायर टीम ने विशेष सावधानी बरती। दमकल कर्मियों ने आग की लपटों को सीमित करने के साथ आसपास की दुकानों पर भी पानी का छिड़काव किया। इससे आसपास की दुकानों में आग फैलने से बच गई।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार के अनुसार, घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल फायर विभाग और संबंधित अधिकारी दुकान में हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं। समय रहते आग पर काबू पाए जाने से बड़ा हादसा टल गया और आसपास की अन्य दुकानें सुरक्षित बच गईं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।