जेवर में आकाश आनंद की हुंकार, उमड़ा BSP समर्थकों का हुजूम; 2027 चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन
टेन न्यूज नेटवर्क
Jewar News (25/08/2026): बहुजन समाज पार्टी (BSP) के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद मंगलवार को जेवर पहुंचे। दनकौर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता और समर्थक जुटे। पार्टी की ओर से कार्यक्रम में करीब 20 हजार लोगों के पहुंचने का दावा किया गया है। आकाश आनंद के पहुंचने से पहले ही सभा स्थल पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ नजर आई।
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
आकाश आनंद सम्मेलन को संबोधित कर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश देंगे। उनके गृहजनपद गौतमबुद्ध नगर में यह पहला बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम माना जा रहा है। ऐसे में बसपा ने इस आयोजन के जरिए जिले में अपनी राजनीतिक सक्रियता और संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन करने की कोशिश की है।
जेवर से प्रत्याशी के नाम पर टिकी नजर
कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान जेवर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी के नाम की घोषणा किए जाने की भी चर्चा है। संभावित उम्मीदवारों में सतवीर नागर का नाम सामने आ रहा है। सतवीर नागर इससे पहले गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि, प्रत्याशी को लेकर अंतिम फैसला बसपा नेतृत्व की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।

चुनावी तैयारियों पर BSP का फोकस
बसपा के इस बड़े आयोजन को 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और चुनावी अभियान को गति देने की रणनीति पर काम कर रही है।
जेवर विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए पार्टी स्थानीय चेहरे को आगे बढ़ाने पर भी जोर दे सकती है। सम्मेलन के जरिए बसपा कार्यकर्ताओं के बीच चुनावी माहौल तैयार करने और संगठन में नई ऊर्जा भरने का प्रयास करती नजर आ रही है। आकाश आनंद की सभा को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अब सभी की नजर आकाश आनंद के संबोधन और जेवर विधानसभा सीट से संभावित प्रत्याशी के ऐलान पर टिकी हुई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।