जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले युवाओं की CM योगी से गुहार, बोले-‘स्थायी नौकरी का वादा पूरा करें’

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (25/08/2026): जेवर एयरपोर्ट परियोजना के लिए जमीन देने वाले प्रभावित किसान परिवारों के युवाओं ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। जनता दर्शन के दौरान युवाओं ने अपनी रोजगार संबंधी समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं और प्रार्थना पत्र सौंपकर पात्र युवाओं को स्थायी नौकरी दिलाने की मांग की।

2019 में हुआ था जमीन का अधिग्रहण

प्रभावित युवाओं का कहना है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के लिए वर्ष 2019 में उनके परिवारों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था। उस समय प्रभावित परिवारों के बच्चों को रोजगार उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था। युवाओं के मुताबिक, जमीन अधिग्रहण के कई वर्ष बीत जाने के बावजूद रोजगार के मुद्दे पर अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।

एयरपोर्ट कंपनियों में स्थायी रोजगार की मांग

युवाओं ने मुख्यमंत्री से मांग की कि पात्र प्रभावित किसान परिवारों के बच्चों को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) या यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) में स्थायी रोजगार उपलब्ध कराया जाए।

उनका कहना है कि रोजगार को लेकर वे स्थानीय और जिला स्तर पर कई बार अधिकारियों के समक्ष अपनी मांग रख चुके हैं, लेकिन अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। युवाओं ने मुख्यमंत्री से रोजगार की प्रक्रिया को स्पष्ट, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की अपील की।

जमीन दी है तो रोजगार का लाभ भी मिले’

प्रभावित युवाओं ने कहा कि एयरपोर्ट परियोजना के लिए उनके परिवारों ने अपनी जमीन दी है। ऐसे में पात्र परिवारों के युवाओं को रोजगार का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप कर जल्द समाधान कराने की मांग की। अब प्रभावित परिवारों के युवाओं को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद उनकी रोजगार संबंधी मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।