यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ा गोवंशों का झुंड, टला बड़ा हादसा; ट्रैफिक रोककर हटाए गए पशु

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (25/08/2026): दनकौर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात यमुना एक्सप्रेसवे पर अचानक गोवंशों का झुंड पहुंचने से वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। नोएडा से आगरा जाने वाली लेन पर रात करीब 9:30 बजे कई गोवंश सड़क के बीच आ गए। तेज रफ्तार वाहनों के बीच पशुओं के अचानक आने से गंभीर हादसे की आशंका को देखते हुए यातायात पुलिस ने कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक्सप्रेसवे पर मौजूद गोवंशों को सुरक्षित तरीके से सड़क से हटाया। इसके बाद एक्सप्रेसवे को यातायात के लिए खोल दिया गया और वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। हालांकि, इस दौरान कुछ समय तक वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेसवे के आसपास कई स्थानों पर सुरक्षा रेलिंग क्षतिग्रस्त है। आरोप है कि कुछ जगहों पर लोगों ने आवागमन के लिए रेलिंग तोड़कर रास्ते बना लिए हैं। इन्हीं खुले हिस्सों के जरिए आवारा गोवंश एक्सप्रेसवे पर पहुंच जाते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर गोवंशों के पहुंचने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक पशुओं के आ जाने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से यमुना एक्सप्रेसवे की क्षतिग्रस्त सुरक्षा रेलिंग की तत्काल मरम्मत कराने, खुले रास्तों को बंद करने और संवेदनशील स्थानों पर नियमित निगरानी बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़े हादसे के बाद स्थिति गंभीर हो सकती है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।