जेवर में पति पर तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकालने का आरोप

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (25/08/2026): ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के दौला रजपुरा गांव में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने और कथित तौर पर तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बुलंदशहर निवासी तरन्नुम की शादी करीब सात वर्ष पहले दौला रजपुरा गांव निवासी एक युवक से हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। वह सिलाई-कढ़ाई का काम कर अपने और बच्चों के खर्च का इंतजाम करती थी।

तरन्नुम के मुताबिक, रविवार को उसके पति ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। आरोप है कि मारपीट के बाद पति ने उसे तीन तलाक कहकर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह पास के गांव में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर पहुंची।

सोमवार शाम करीब 5:30 बजे तरन्नुम अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ दनकौर कोतवाली पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए शिकायत दी। शिकायत दर्ज कराने के बाद वह परिजनों के साथ बुलंदशहर चली गई। पुलिस के अनुसार, महिला की शिकायत प्राप्त हो गई है और लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।