खाना बनाने का हुनर अब बनेगा कमाई का जरिया, फूड कार्ट से सुमन की नई शुरुआत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida News (24/08/2026): महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत मंगरौली गांव, नोएडा निवासी सुमन वर्मा, जो तीन बच्चों की एकल मां हैं, को आज स्वरोजगार के लिए फूड कार्ट प्रदान किया गया। सुमन पिछले करीब 10 वर्षों से खाना बनाने का कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। हाल ही में आर्थिक कठिनाइयों के दौर से गुजर रही सुमन की प्रतिभा और मेहनत को देखते हुए उन्हें अपने हुनर को व्यवसाय में बदलने का अवसर देने की पहल की गई।

यह फूड कार्ट श्रीमती संगीता सिंह, योग शिक्षिका एवं मॉडल, के सहयोग से प्रदान किया गया। आज एक छोटे से पूजन के बाद रजेश्वरी त्यागराजन द्वारा फूड कार्ट का उद्घाटन कर सुमन को उसकी चाबी सौंपी गई। इस अवसर पर Inner Wheel Club of Noida Star के सदस्य भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर रजेश्वरी त्यागराजन ने कहा कि महिलाओं को केवल सहायता देना ही नहीं, बल्कि उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर देना ही सच्चा महिला सशक्तिकरण है। संगीता सिंह की यह पहल इस बात का सुंदर उदाहरण है कि एक महिला दूसरी महिला की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। यह पहल सुमन के लिए केवल एक फूड कार्ट नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, स्वावलंबन और अपने तीन बच्चों के बेहतर भविष्य की नई शुरुआत है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।