ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सफारी-पिकअप की टक्कर, डैशकैम में कैद हुआ हादसा
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (24/08/2026): ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर रविवार दोपहर सफारी और पिकअप टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में करीब दो बजे हुआ। पूरी घटना सफारी में लगे डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई।
डैशकैम फुटेज में दिखाई दे रहा है कि पिकअप टेंपो चालक ने एक्सप्रेसवे पर अचानक दिशा बदलते हुए वाहन को दाईं ओर मोड़ दिया। इसी दौरान पीछे से आ रही सफारी टेंपो से टकरा गई। टक्कर के बाद पिकअप टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के तुरंत बाद टेंपो चालक किसी तरह वाहन से बाहर निकल आया। राहत की बात रही कि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई।
हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए स्थिति प्रभावित रही। हालांकि, दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस के मुताबिक, मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।