क्या गौतमबुद्ध नगर में चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन की सख्ती से थमेगी कालाबाजारी
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (24/08/2026): चीनी की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी और सोशल मीडिया पर इसकी कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच गौतमबुद्धनगर प्रशासन ने जमाखोरी और मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। जिले में तहसीलवार टीमों का गठन कर चीनी डीलरों और व्यापारियों के स्टॉक की लगातार जांच की जा रही है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि 22 अगस्त को गठित टीमों ने जिले के अलग-अलग चीनी डीलरों और व्यापारियों के यहां स्टॉक का सत्यापन किया। इस दौरान निरीक्षण किए गए प्रतिष्ठानों में कुल 436.75 मीट्रिक टन चीनी उपलब्ध पाई गई।
400 MT से ज्यादा स्टॉक रखने पर रोक
प्रशासन के मुताबिक, केंद्र सरकार की 28 जुलाई 2026 की अधिसूचना के तहत 1 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक चीनी डीलरों के लिए स्टॉक लिमिट लागू है। इसके तहत कोई भी डीलर किसी स्टॉक की प्राप्ति की तारीख से 30 दिन से अधिक समय तक उसका भंडारण नहीं कर सकता। इसके अलावा किसी भी समय और किसी भी स्थान पर 400 मीट्रिक टन से ज्यादा चीनी का स्टॉक रखने की अनुमति नहीं है।
डीलरों और व्यापारियों को अपने चीनी स्टॉक की जानकारी खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करने और उसे नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन बोला- पर्याप्त है चीनी का स्टॉक
खाद्य विभाग के अनुसार, जिले में चीनी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और बाजार में मांग के अनुसार इसकी आपूर्ति की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर चीनी की कमी को लेकर फैल रही भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों पर भरोसा न करें।
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यापारी या व्यक्ति चीनी की जमाखोरी, कालाबाजारी या मुनाफाखोरी में शामिल पाया गया, तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने साफ किया है कि बाजार में चीनी की उपलब्धता और कीमतों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।