ITS कॉलेज में फिजियोथेरेपी छात्रों की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, PNF तकनीकों पर हुई कार्यशाला

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (24/08/2026): आई.टी.एस. कॉलेज ऑफ हेल्थ एंड वेलनेस साइंसेज द्वारा बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (BPT) के विद्यार्थियों के लिए प्रोप्रियोसेप्टिव न्यूरोमस्कुलर फैसिलिटेशन (PNF) तकनीकों पर एक विशेष एवं व्यावहारिक हैंड्स-ऑन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

कार्यशाला में एम्स, नई दिल्ली के वरिष्ठ चिकित्सकीय विशेषज्ञ एवं प्रमाणित PNF प्रैक्टिशनर डॉ. हरप्रीत सिंह सचदेव ने बतौर रिसोर्स पर्सन विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने PNF की उन्नत तकनीकों, मैनुअल थेरेपी पैटर्न, स्ट्रेचिंग तकनीकों तथा न्यूरो-रिहैबिलिटेशन से जुड़ी विभिन्न रणनीतियों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया।

ITS कॉलेज

प्रशिक्षण सत्र के दौरान विद्यार्थियों को विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में विभिन्न PNF तकनीकों का प्रत्यक्ष अभ्यास करने का अवसर मिला। इस कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों ने कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक क्लिनिकल परिस्थितियों में लागू करने की व्यावहारिक समझ विकसित की। साथ ही, उन्हें मरीजों की कार्यात्मक गतिशीलता और उपचार परिणामों को बेहतर बनाने में इन तकनीकों के उपयोग के बारे में भी जानकारी मिली।

इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन की ओर से डॉ. हरप्रीत सिंह सचदेव के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उनके विशेषज्ञ मार्गदर्शन और अनुभव ने विद्यार्थियों को प्रेरित करने के साथ-साथ उन्हें भविष्य में अधिक कुशल एवं सक्षम फिजियोथेरेपिस्ट बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आधुनिक न्यूरो-रिहैबिलिटेशन तकनीकों की व्यावहारिक समझ विकसित करना और उन्हें गुणवत्तापूर्ण एवं रोगी-केंद्रित उपचार के लिए तैयार करना रहा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।