24 अगस्त को किसानों की खुलेगी किस्मत, कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए ई-लॉटरी
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddh Nagar News (23/08/2026): गौतमबुद्ध नगर में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कस्टम हायरिंग सेंटर (ग्रामीण उद्यमी) योजना के तहत किसानों के चयन की प्रक्रिया ई-लॉटरी के माध्यम से की जाएगी। यह ई-लॉटरी 24 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे विकास भवन सभागार, सूरजपुर में आयोजित होगी।
उप कृषि निदेशक गौतमबुद्ध नगर राजीव कुमार ने बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन और फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित योजना के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर अनुदान संख्या-11 और 83 के लिए पात्र किसानों का चयन किया जाएगा। ई-लॉटरी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की निगरानी में होगी।
ई-लॉटरी में चयनित किसानों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए चयन की जानकारी दी जाएगी। साथ ही कृषि यंत्रों की खरीद और बिल अपलोड करने की अंतिम तिथि भी एसएमएस के माध्यम से बताई जाएगी।
योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य के अतिरिक्त 50 प्रतिशत तक किसानों की क्रमवार प्रतीक्षा सूची भी तैयार की जाएगी। यदि चयनित लाभार्थी तय समय सीमा में कृषि यंत्र नहीं खरीदता है, तो खाली हुए लक्ष्य के सापेक्ष प्रतीक्षा सूची के क्रम में अन्य किसानों का चयन किया जाएगा।
वहीं, ई-लॉटरी में चयनित नहीं होने वाले किसानों की आवेदन के समय जमा की गई जमानत राशि वापस कर दी जाएगी। यह राशि किसानों के विभागीय पोर्टल पर पंजीकृत बैंक खाते में भेजी जाएगी। उप कृषि निदेशक ने योजना के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर अनुदान संख्या-11 और 83 में बुकिंग कराने वाले सभी किसानों से निर्धारित तारीख और समय पर ई-लॉटरी प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।