मधुबन चौक पर बनेगा सुरक्षित स्काईवॉक, मेट्रो स्टेशन से रोहिणी कोर्ट तक आसान होगा पैदल सफर

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (22 August 2026): दिल्ली के मधुबन चौक पर पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्काईवॉक और फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण तेजी से जारी है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा 9.62 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही इस परियोजना का करीब 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसे 30 नवंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मधुबन चौक स्काईवॉक-एफओबी पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन, मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन और रोहिणी जिला न्यायालय के बीच सुरक्षित पैदल संपर्क मजबूत करेगा। इससे मेट्रो यात्रियों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मचारियों, न्यायालय आने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों को काफी सुविधा मिलेगी।

स्काईवॉक के तैयार होने के बाद पैदल यात्रियों को व्यस्त आउटर रिंग रोड को सड़क के स्तर पर पार नहीं करना पड़ेगा। इससे पैदल यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी और वाहनों के साथ टकराव की आशंका कम होगी। साथ ही, समर्पित पैदल मार्ग मिलने से आउटर रिंग रोड पर यातायात के सुचारु प्रवाह और जाम कम करने में भी मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन के शुरू होने के साथ यह परियोजना मेट्रो नेटवर्क और आसपास के प्रमुख गंतव्यों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सुरक्षित पैदल मार्ग मिलने से मेट्रो के इस्तेमाल और सार्वजनिक परिवहन आधारित आवागमन को भी बढ़ावा मिलेगा।

रेखा गुप्ता ने कहा कि मधुबन चौक स्काईवॉक परियोजना सुरक्षित पैदल आवागमन, बेहतर मेट्रो कनेक्टिविटी और सुगम यातायात की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। परियोजना पूरी होने के बाद मेट्रो स्टेशनों और रोहिणी जिला न्यायालय के बीच लोगों का आवागमन अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हो सकेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।