Galgotias University ने Microsoft के सहयोग से शुरू किया AI & ML में उद्योग-एकीकृत B.Tech कार्यक्रम

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (22 अगस्त 2026): ग्रेटर नोएडा स्थित Galgotias University ने Microsoft के सहयोग और byteXL के संचालन में B.Tech CSE Specialisation in Artificial Intelligence (AI) & Machine Learning (ML) कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। विश्वविद्यालय के अनुसार यह उद्योग-एकीकृत चार वर्षीय डिग्री कार्यक्रम छात्रों को वैश्विक स्तर पर मान्य Microsoft प्रमाणन, व्यावहारिक प्रशिक्षण और समर्पित प्लेसमेंट सहायता के साथ उद्योग-तैयार बनाने पर केंद्रित होगा।

विश्वविद्यालय का कहना है कि यह कार्यक्रम तेजी से बदलते AI क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें कंप्यूटर साइंस की मजबूत बुनियाद के साथ जेनरेटिव AI, मशीन लर्निंग, क्लाउड AI और इंटेलिजेंट एप्लिकेशंस जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता विकसित कराई जाएगी।

प्रोजेक्ट आधारित सीखने पर रहेगा जोर

कार्यक्रम के तहत छात्रों को लाइव प्रोजेक्ट्स, वास्तविक समस्याओं और केस स्टडीज़ पर काम करने का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय के मुताबिक पाठ्यक्रम को उद्योग की बदलती मांग के अनुरूप नियमित रूप से अपडेट किया जाएगा, ताकि विद्यार्थी Machine Learning Engineer, AI Application Developer, Data Scientist, MLOps Engineer और Cloud AI Specialist जैसी उच्च मांग वाली भूमिकाओं के लिए तैयार हो सकें।

उद्योग-अनुसंधान और उभरती AI तकनीकों पर फोकस

कार्यक्रम में डीप लर्निंग, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (NLP), रीइन्फोर्समेंट लर्निंग, कंप्यूटर विज़न, स्पीच रिकग्निशन और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया है। फैकल्टी और उद्योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में छात्रों को अत्याधुनिक AI टूल्स और शोध पद्धतियों का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।

Microsoft Azure प्रमाणन का मिलेगा अवसर

इस कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताओं में Microsoft Azure के कई वैश्विक स्तर पर मान्य प्रमाणन शामिल हैं। इनमें AZ-900 (Azure Fundamentals), AI-901 (Azure AI Fundamentals), DP-900 (Azure Data Fundamentals), AI-103, AI-300, AI-200 और DP-800 जैसे प्रमाणन शामिल हैं, जो छात्रों की पेशेवर प्रोफाइल को मजबूत बनाने में मदद करेंगे।

byteXL देगा प्लेसमेंट सपोर्ट

विश्वविद्यालय के अनुसार byteXL छात्रों को करियर लॉन्च सहायता भी प्रदान करेगा। इसमें उद्योग मार्गदर्शन, इंटर्नशिप, सॉफ्ट-स्किल्स प्रशिक्षण, एप्टीट्यूड और तकनीकी इंटरव्यू की तैयारी, मॉक इंटरव्यू तथा भर्ती साझेदारों के नेटवर्क तक पहुंच जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।

क्या बोले CEO डॉ. ध्रुव गलगोटिया?

कार्यक्रम के शुभारंभ पर Galgotias University के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा कि,” AI शिक्षा केवल नए टूल्स सिखाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि छात्रों में समस्याओं को समझने, डेटा और मॉडल्स के साथ जिम्मेदारी से काम करने तथा AI सिस्टम्स को प्रयोग से वास्तविक उपयोग तक ले जाने की क्षमता विकसित करना अधिक महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने कहा कि, “Microsoft के टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम और byteXL की व्यावहारिक शिक्षा को जोड़कर यह कार्यक्रम छात्रों को कंप्यूटर साइंस की बुनियाद से उद्योग-तैयार AI कौशल तक स्पष्ट मार्ग प्रदान करता है।”

गौरतलब है कि, Galgotias University भारत के शीर्ष निजी विश्वविद्यालयों में 16वें, उत्तर प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों में तीसरे और देश के निजी एवं सरकारी विश्वविद्यालयों की संयुक्त श्रेणी में 46वें स्थान पर है। NAAC से A+ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय ने इस कार्यक्रम के लिए प्रवेश आवेदन शुरू कर दिए हैं।

इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय के आधिकारिक प्रवेश पोर्टल admissions.galgotiasuniversity.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।