इंग्लैंड में ऐतिहासिक जीत के बाद दिव्यांग क्रिकेट टीम का सम्मान, सांसद डॉ. महेश शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (22/08/2026): भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम (Indian Disabled Cricket Team) ने इंग्लैंड (England) के खिलाफ सात मैचों की ऐतिहासिक Mixed Disability T20 International Series में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया। इंग्लैंड की धरती पर मिली इस सफलता के बाद टीम के खिलाड़ियों और पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। इस दौरान गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma), DCCI के चेयरमैन कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन राजेश भारद्वाज (Rajesh Bhardwaj), राजीव कुमार और रवि कुमार समेत टीम से जुड़े अन्य सदस्य मौजूद रहे।
टेन न्यूज नेटवर्क से खास बातचीत करते हुए सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांगजनों की प्रतिभा और क्षमता को पहचान देते हुए उन्हें सम्मानजनक पहचान दिलाई है। दिव्यांगता किसी व्यक्ति की प्रगति में बाधा नहीं बन सकती। भारतीय टीम ने इंग्लैंड जाकर जिस तरह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, वह खिलाड़ियों के परिवार के साथ-साथ पूरे देश के लिए गर्व की बात है।”
सांसद डॉ. महेश शर्मा ने टीम के खिलाड़ियों, राजीव कुमार, राजेश भारद्वाज और रवि कुमार समेत पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा, “इन खिलाड़ियों की सफलता देश के उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो किसी न किसी दिव्यांगता के साथ जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। दृढ़ इच्छाशक्ति और प्रतिभा के दम पर हर ऊंचाई हासिल की जा सकती है।”

टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत करते हुए DCCI के चेयरमैन कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन राजेश भारद्वाज ने कहा, “वह पिछले तीन-चार वर्षों से दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए काम कर रहे हैं। उनका मुख्य फोकस खिलाड़ियों के लिए कॉर्पोरेट स्पॉन्सरशिप (Corporate Sponsorship) और CSR (Corporate Social Responsibility) के माध्यम से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।”
राजेश भारद्वाज ने कहा, “उनकी कोशिश है कि दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को भी भारतीय क्रिकेट के बड़े खिलाड़ियों जैसी बेहतर सुविधाएं मिलें। उन्होंने बताया कि टीम को बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने टीम की सफलता में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार भी जताया।”
उन्होंने कहा, “दिव्यांग क्रिकेट को देश में पहचान दिलाने के लिए खिलाड़ियों का जीतना और उन्हें लोगों के बीच हीरो बनाना बेहद जरूरी है। जब ये खिलाड़ी देश के सामने अपनी प्रतिभा साबित करेंगे और पहचान बनाएंगे, तो उनके लिए सुविधाओं और सहयोग के रास्ते भी तेजी से खुलेंगे।”
राजेश भारद्वाज ने बताया कि खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से भी मुलाकात का कार्यक्रम तय हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार, कॉरपोरेट सेक्टर और समाज के सहयोग से Disability Cricket को और मजबूत किया जा सकेगा। इंग्लैंड के खिलाफ मिली यह ऐतिहासिक सफलता Indian Disability Cricket के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। टीम के प्रदर्शन ने यह संदेश दिया है कि प्रतिभा और हौसले के सामने दिव्यांगता कोई बाधा नहीं है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।