Greater Noida News (22/08/2026): ग्रेटर नोएडा में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने लखनावली गोलचक्कर के पास एक वाहन से करीब 400 किलो संदिग्ध नकली पनीर बरामद किया। बताया जा रहा है कि यह पनीर अलीगढ़ से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बिक्री के लिए लाया जा रहा था।
जांच के दौरान पनीर में पाम ऑयल समेत अन्य मिलावटी सामग्री का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई। खाद्य विभाग की टीम ने बरामद पनीर को कब्जे में लेकर सुरक्षित तरीके से रखवाया। जांच के बाद करीब 400 किलो पनीर को सुबह विभाग की निगरानी में नष्ट करा दिया गया, ताकि इसे बाजार में खपाया न जा सके।

सहायक खाद्य आयुक्त सर्वेश कुमार के मुताबिक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मिलावटी पनीर की खेप नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सप्लाई करने के उद्देश्य से लाई जा रही थी। विभाग की ओर से खाद्य पदार्थ के नमूने लेकर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है।
खाद्य विभाग का कहना है कि मिलावटी खाद्य सामग्री लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। त्योहारों और बढ़ती खाद्य मांग को देखते हुए विभाग की टीमें लगातार बाजारों, दुकानों और सप्लाई चैन पर निगरानी रख रही हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मिलावट करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।