New Delhi News (22 August 2026): दिल्ली के नॉर्थ-वेस्ट जिले में स्ट्रीट क्राइम के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। भारत नगर थाना पुलिस की पीपी संगम पार्क टीम ने झपटमारी की कोशिश के तुरंत बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी चाकू से लैस था और उसके कब्जे से छीना गया iPhone-15 बरामद किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने यह भी पाया कि आरोपी जिस एक्टिवा स्कूटर का इस्तेमाल कर रहा था, वह चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है और उससे पूछताछ कर आगे के मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है।
वहीं, सुभाष प्लेस थाना पुलिस ने दो आदतन अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल फोन और दो स्कूटी बरामद की हैं। पुलिस की जांच में इन बरामदगी से जुड़े कई मामलों का पता चला है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कुल सात आपराधिक मामलों का खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी इलाके में मोबाइल चोरी और वाहन चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस अब इनके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य वारदातों में संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
एडिशनल डीसीपी-I नॉर्थ-वेस्ट रविनंदन बी.एम. ने बताया कि स्ट्रीट क्राइम पर लगाम लगाने के लिए जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष प्लेस और अशोक विहार सब-डिविजन में पुलिस टीमों ने पिछले 24 घंटे में तीन स्नैचर्स को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल और कुल चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनमें एक iPhone भी शामिल है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक लगातार गश्त, संदिग्धों की निगरानी और त्वरित कार्रवाई के जरिए झपटमारी और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने का प्रयास जारी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।