पीएम मोदी ने दिल्ली- मेरठ नमो भारत को बताया सुशासन की शानदार मिसाल

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (22 August 2026): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली–मेरठ नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर को सकारात्मक सुशासन और भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन का “बहुत अच्छा उदाहरण” बताया है। प्रधानमंत्री ने परियोजना को समय पर पूरा करने और यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक सेवा उपलब्ध कराने के लिए इसकी सराहना की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी परियोजना की सफलता का एक महत्वपूर्ण मानक उसे समय पर पूरा करना और लोगों को समयबद्ध सेवा उपलब्ध कराना है। उन्होंने दिल्ली–मेरठ नमो भारत का उदाहरण देते हुए कहा कि इस कॉरिडोर पर ट्रेनें 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से संचालित हो रही हैं, जो कभी देश में अकल्पनीय माना जाता था।

उन्होंने कहा कि जो परियोजना शुरू हो, उसे समय पर पूरा किया जाना चाहिए और लोगों को मिलने वाली सेवा भी समय की कसौटी पर खरी उतरनी चाहिए। नमो भारत सेवाओं ने व्यस्ततम समय, भीषण गर्मी, मानसून, कांवड़ यात्रा और दिवाली जैसे अवसरों के दौरान भी लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है।

दिल्ली–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर परिचालन की शुरुआत 21 अक्टूबर 2023 को साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता खंड से हुई थी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से सेवाओं का विस्तार किया गया। 22 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ मेट्रो के साथ पूरे दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित किया।

कॉरिडोर के पूर्ण रूप से संचालित होने के बाद नमो भारत में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में औसतन करीब 1 लाख यात्री प्रतिदिन नमो भारत सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं। वहीं 3 अगस्त 2026 को 1.50 लाख से अधिक यात्रियों के साथ अब तक की सर्वाधिक दैनिक यात्री संख्या दर्ज की गई। इससे पहले 8 जून 2026 को करीब 1,25,500 यात्रियों का रिकॉर्ड बना था।

कॉरिडोर पर दिल्ली के सराय काले खां, न्यू अशोक नगर और आनंद विहार तथा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और बेगमपुल प्रमुख व्यस्त स्टेशन बने हुए हैं। इन स्टेशनों पर मेट्रो, भारतीय रेलवे, आईएसबीटी और सिटी बस सेवाओं सहित विभिन्न सार्वजनिक परिवहन साधनों के साथ कनेक्टिविटी उपलब्ध है। ये पांच स्टेशन मिलकर कॉरिडोर की कुल यात्री संख्या में 40 प्रतिशत से अधिक का योगदान दे रहे हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।