IIT दिल्ली में दर्दनाक हादसा, छठी मंजिल से गिरकर 31 वर्षीय छात्र की मौत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (22 August 2026): नई दिल्ली में IIT दिल्ली कैंपस में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 31 वर्षीय छात्र ने लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस को घटना की सूचना सुबह करीब 8:33 बजे मिली। बताया जा रहा है कि मृतक IIT दिल्ली के एमएससी फिजिक्स विभाग का छात्र था। घटना के बाद पूरे कैंपस में हड़कंप मच गया और मौके पर पुलिस पहुंची।

जानकारी के मुताबिक, छात्र सुबह करीब 8 बजे IIT दिल्ली के मुख्य द्वार से कैंपस में दाखिल हुआ था। इसके बाद वह लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स की ओर गया और लिफ्ट के जरिए छठी मंजिल पर पहुंचा। कुछ देर बाद उसने इमारत के सामने वाले हिस्से से नीचे छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल छात्र को तत्काल IIT कैंपस स्थित अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया गया। जांच टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फिंगरप्रिंट समेत अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस फिलहाल पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्र ने यह कदम क्यों उठाया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के तहत IIT प्रशासन से छात्र की पढ़ाई, अटेंडेंस और काउंसलिंग से संबंधित रिकॉर्ड मांगे गए हैं। फिलहाल घटनास्थल से किसी सुसाइड नोट के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और छात्र की मौत के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास जारी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।