नाली के कीचड़ को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, लाठी-डंडों से मारपीट में 4 घायल

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (22/08/2026): ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के अट्टा गुजरान गांव में नाली की सफाई को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। नाली से निकले कीचड़ को घर के सामने रखने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने से चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, गांव में नाली की सफाई के दौरान निकले कीचड़ को रखने को लेकर विवाद शुरू हुआ। एक पक्ष का आरोप है कि पड़ोसी ने नाली से निकला कीचड़ उनके घर के सामने डाल दिया। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई।

सतवीर ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि सरजीत और उसके परिवार के लोगों ने उनके तथा उनके परिजनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। उन्होंने बताया कि हमले में उनके परिवार के दो सदस्य घायल हुए हैं।

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से बिजेंद्र ने भी पुलिस को शिकायत दी है। उनका आरोप है कि सरजीत अपने घर के सामने नाली की सफाई कर रहा था, जिसका सतवीर और उसके परिजनों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी। इस पक्ष ने भी अपने परिवार के सदस्यों के घायल होने की बात कही है। दनकौर पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायतों, मेडिकल रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।