अल नीनो का बड़ा खतरा! 2027 बन सकता है अब तक का सबसे गर्म साल
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (22 अगस्त 2026): वैज्ञानिकों ने 2027 में अल नीनो के संभावित प्रभाव को लेकर चिंता जताई है। अनुमान के मुताबिक, इस साल बनने वाला अल नीनो 100 साल से अधिक समय में सबसे ताकतवर हो सकता है और प्रशांत महासागर का तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस से अधिक बढ़ने की आशंका है।
अल नीनो की वजह से 2027 के अब तक के सबसे गर्म वर्षों में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इसका असर भारत के मानसून पर भी पड़ सकता है और कमजोर मानसून की स्थिति पैदा होने की आशंका है।
कमजोर मानसून का सीधा असर कृषि क्षेत्र पर पड़ सकता है। इससे रबी की फसल के साथ-साथ अगली फसल पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की चिंता है। संभावित गर्मी और मौसम में बदलाव को देखते हुए भारत के लिए अभी से तैयारी और रणनीति बनाने की जरूरत पर जोर दिया जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।