दादरी की 37 हजार संपत्तियों का GIS सर्वे पूरा, अब डिजिटल होगा नगर प्रबंधन
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (22/08/2026): नगर पालिका परिषद दादरी क्षेत्र में संपत्तियों का जीआईएस-जीपीएस आधारित सर्वेक्षण पूरा हो गया है। सर्वे के दौरान नगर सीमा में करीब 37 हजार संपत्तियों को चिह्नित कर उनका डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया गया है। इससे शहर की संपत्तियों से जुड़ी जानकारी एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकेगी।
सर्वेक्षण के तहत आवासीय भवनों के साथ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, वाणिज्यिक भूखंडों और खाली जमीनों की भी मैपिंग की गई। इसके लिए सिमलटेनियस ज्योग्राफिकल रियलिटी लैब प्राइवेट लिमिटेड की तकनीकी और फील्ड टीम ने जीआईएस-जीपीएस तकनीक का इस्तेमाल करते हुए क्षेत्र का सर्वे किया।
नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित ने कहा कि डिजिटल संपत्ति सर्वे शहर को व्यवस्थित और आधुनिक बनाने की दिशा में अहम कदम है। इससे भविष्य की विकास योजनाएं तैयार करने, उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने और नागरिक सुविधाओं को जरूरत के अनुसार विकसित करने में मदद मिलेगी।
अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता के मुताबिक, जीआईएस आधारित रिकॉर्ड तैयार होने से नगर पालिका के प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी। संपत्तियों से संबंधित जानकारी आसानी से उपलब्ध होने के कारण रिकॉर्ड प्रबंधन और अन्य नगर पालिका संबंधी कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा।
परियोजना प्रबंधक इंद्रमणि तिवारी ने बताया कि टीम ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत सर्वेक्षण और डिजिटल मैपिंग का कार्य पूरा किया है। अब सर्वे से जुटाए गए आंकड़ों का इस्तेमाल दादरी के शहरी प्रबंधन और आगामी विकास कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करने में किया जा सकेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।