किसानों के मुआवजे की दर बढ़ाने को लेकर CM योगी से मिले जेवर विधायक

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (22/08/2026): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र के किसानों को जमीन का मौजूदा बाजार मूल्य और क्षेत्र में हुए विकास के अनुरूप उचित मुआवजा दिलाने की मांग अब तेज हो गई है। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किसानों की लंबित मांगों को लेकर ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान जमीन की क्रय एवं मुआवजा दर की न्यायसंगत और समयबद्ध समीक्षा का मुद्दा प्रमुखता से रखा गया।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में किसान लंबे समय से मुआवजा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसी को लेकर उन्होंने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं पर चर्चा की थी। विधायक के मुताबिक इस मुद्दे को उनके साथ विधायक तेजपाल नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, एमएलसी नरेंद्र भाटी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी लगातार उठाया है।

विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि 17 अगस्त को हुई कोर कमेटी की बैठक में भी किसानों की मुआवजा वृद्धि और उनसे जुड़ी लंबित मांगों के समाधान पर चर्चा हुई थी। इसके बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के साथ बैठक कर जमीन की वर्तमान कीमतों, क्षेत्र में तेजी से बढ़ते विकास और किसानों के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए मुआवजे की दर की समीक्षा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

जेवर विधायक ने कहा कि ग्रेटर नोएडा के विकास में किसानों की जमीन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। किसानों ने अपनी भूमि देकर औद्योगिक, आवासीय और बुनियादी ढांचे के विस्तार का रास्ता तैयार किया है, ऐसे में विकास का लाभ उन्हें भी न्यायपूर्ण तरीके से मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मौजूदा बाजार परिस्थितियों के अनुरूप किसानों को उनका उचित हक दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में किसानों के लिए सकारात्मक निर्णय सामने आएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों के हितों को लेकर गंभीर हैं। किसानों की मुआवजा वृद्धि समेत लंबित मांगों के समाधान के लिए संबंधित स्तर पर लगातार प्रयास जारी हैं और जल्द ही उन्हें अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।