किसानों के मुआवजे पर जेवर में अहम बैठक, बाजार दर से जमीन का मूल्य तय करने पर जोर

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (21/08/2026): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में शुक्रवार को किसानों की जमीन के मुआवजे और लंबे समय से लंबित समस्याओं को लेकर बैठक हुई। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने प्राधिकरण के सीईओ और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किसानों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए जमीन की खरीद और मुआवजा दरों की समीक्षा करने की जरूरत बताई गई।

विधायक ने कहा कि जेवर क्षेत्र में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और लॉजिस्टिक्स परियोजनाओं के चलते जमीन की मांग और कीमत दोनों में तेजी आई है। ऐसे में कई साल पुराने मूल्य के आधार पर किसानों को मुआवजा देना उचित नहीं होगा। उन्होंने समय-समय पर जमीन की दरों का आकलन कर उन्हें मौजूदा बाजार स्थिति के अनुरूप करने की बात कही।

बैठक में यह भी सुझाव दिया गया कि जमीन की कीमत तय करते समय केवल सर्किल रेट को आधार न बनाया जाए। हाल में हुई जमीन की रजिस्ट्री, क्षेत्र में चल रहा वास्तविक बाजार भाव और प्राधिकरण की आवंटन दरों को भी मूल्य निर्धारण की प्रक्रिया में शामिल किया जाए। इससे किसानों को उनकी जमीन का अधिक पारदर्शी और वास्तविक मूल्य मिल सकेगा।

किसानों के मुआवजे का मुद्दा 17 अगस्त को हुई कोर कमेटी की बैठक में भी उठ चुका है। उस दौरान जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, एमएलसी नरेंद्र भाटी, श्रीचंद शर्मा और दादरी विधायक तेजपाल नागर ने प्रभारी मंत्री के सामने मुआवजा बढ़ाने की मांग रखी थी। इसके बाद विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया था।

बैठक में किसानों की अन्य लंबित मांगों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता और तय समयसीमा के भीतर समाधान करने को कहा गया। विधायक ने नए भूमि अधिग्रहण कानून में निर्धारित उचित प्रतिकर की भावना के अनुरूप किसानों के हित में पारदर्शी व्यवस्था बनाने पर भी जोर दिया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।