उद्योगों से जोड़े जाएंगे ITI, रोजगार के लिए प्रशिक्षण में होगा बदलाव: सीएम योगी

टेन न्यूज नेटवर्क

Lucknow News (21/08/2026): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रदेश के औद्योगिक संस्थानों और ITI के बीच बेहतर समन्वय बनाया जाए, ताकि युवाओं को बाजार और उद्योगों की जरूरत के मुताबिक प्रशिक्षण मिल सके। इसके लिए पाठ्यक्रमों में आवश्यक बदलाव करने के साथ अप्रेंटिसशिप और ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग को बढ़ावा देने को कहा गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कौशल विकास का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे सीधे रोजगार और वैश्विक अवसरों से जोड़ा जाना जरूरी है। उन्होंने प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर नियमित रूप से रोजगार मेलों के आयोजन के निर्देश दिए, ताकि प्रशिक्षण हासिल कर चुके युवाओं को कंपनियों से सीधे जुड़ने और नौकरी पाने का अवसर मिल सके।

प्रशिक्षण की गुणवत्ता में प्रशिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री ने अनुदेशकों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि चयनित अनुदेशकों को नियमित नियुक्ति के दौरान उनके अनुभव और अब तक किए गए कार्य के आधार पर उचित वेटेज देने की व्यवस्था की जाए। इससे प्रशिक्षण संस्थानों में अनुभवी प्रशिक्षकों की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेंटर फॉर इनोवेशन, इन्वेंशन, इन्क्यूबेशन एंड ट्रेनिंग (सीआईआईआईटी) केंद्रों की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने गोरखपुर, मुजफ्फरनगर और बरेली स्थित केंद्रों का संचालन जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन केंद्रों को आधुनिक तकनीक, नवाचार और उद्योग की जरूरतों पर आधारित प्रशिक्षण के प्रमुख केंद्रों के रूप में विकसित किया जाए। साथ ही जीरो पॉवर्टी अभियान से जुड़े परिवारों के युवाओं और बच्चों को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

21.13 लाख युवाओं को प्रशिक्षण: अधिकारियों के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत 21.13 लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है, जबकि 12.94 लाख युवाओं को सेवायोजन से जोड़ा गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आधुनिक तकनीक, उद्योग केंद्रित प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय रोजगार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश को देश का अग्रणी कौशल हब बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जाए।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।