Noida News (20/08/2026): सेक्टर-30 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ (PGICH) में बच्चों से जुड़ी आनुवंशिक बीमारियों की जांच का दायरा बढ़ने जा रहा है। संस्थान के मेडिकल जेनेटिक्स विभाग को छह नई जेनेटिक टेस्ट शुरू करने की अनुमति मिल गई है। जल्द ही इन जांचों के लिए मरीजों के नमूने लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे गंभीर आनुवंशिक समस्याओं की पहचान के लिए मरीजों को दूसरे संस्थानों या निजी लैब का रुख कम करना पड़ेगा।
नई सुविधाओं में फ्रैजाइल एक्स सिंड्रोम, सिस्टिक फाइब्रोसिस से संबंधित ΔF508 म्यूटेशन, फैक्टर V लीडेन म्यूटेशन, गिल्बर्ट सिंड्रोम के लिए UGT1A1 प्रमोटर जांच, MECP2 हॉटस्पॉट सीक्वेंसिंग और अकोंड्रोप्लासिया की जांच शामिल है। इन परीक्षणों के जरिए बच्चों में बौद्धिक विकास, न्यूरो-विकास, हड्डियों के विकास और रक्त संबंधी कुछ आनुवंशिक विकारों का पता लगाने में मदद मिलेगी।
मेडिकल जेनेटिक्स विभाग के वैज्ञानिक डॉ. दिनेश कुमार साहू के अनुसार, फ्रैजाइल एक्स सिंड्रोम बच्चों में बौद्धिक अक्षमता और ऑटिज्म से जुड़े प्रमुख आनुवंशिक कारणों में शामिल है। वहीं, MECP2 की जांच रेट सिंड्रोम सहित कई न्यूरो-विकास संबंधी समस्याओं की पहचान में उपयोगी है। अकोंड्रोप्लासिया टेस्ट छोटे कद और हड्डियों के विकास से जुड़े आनुवंशिक विकारों का पता लगाने में मदद करेगा। इसी तरह सिस्टिक फाइब्रोसिस में ΔF508 म्यूटेशन की जांच संदिग्ध मामलों के आणविक निदान में उपयोगी होगी।
इसके अलावा UGT1A1 प्रमोटर टेस्ट आनुवंशिक कारणों से होने वाले पीलिया की पहचान में मदद करेगा, जबकि फैक्टर V लीडेन जांच शरीर में असामान्य रूप से रक्त के थक्के बनने की आनुवंशिक प्रवृत्ति का पता लगाने में सहायक होगी। विभाग में पहले से टार्गेटेड सैंजर सीक्वेंसिंग, एनीयूप्लॉइडी की पहचान के लिए QF-PCR, थैलेसीमिया और स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) जैसी आनुवंशिक जांच की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।