ग्रेटर नोएडा में IBA और यथार्थ हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 200 से अधिक लोगों की जांच

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (20/08/2026): औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों और श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतमबुद्ध नगर और यथार्थ हॉस्पिटल, ओमेगा-1, ग्रेटर नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में साइट-5, कासना औद्योगिक क्षेत्र स्थित JMD Corporation में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में 200 से अधिक श्रमिकों, कर्मचारियों और उद्यमियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ईशु चौधरी, असिस्टेंट प्रोफेसर, IILM University, Greater Noida ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम में JMD Corporation के निदेशक एवं IBA साइट-5 औद्योगिक क्षेत्र के सचिव वीरेन्द्र रावल ने अतिथियों, चिकित्सकों और प्रतिभागियों का स्वागत किया।

200 से अधिक लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

शिविर में यथार्थ हॉस्पिटल की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी और नेत्र परीक्षण सहित विभिन्न जांच की गईं। इसके अलावा चिकित्सकों ने आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ परामर्श दिया और मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित कीं। अस्पताल के मार्केटिंग मैनेजर सोनू कुमार सहित चिकित्सा दल ने शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

IBA अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि किसी भी उद्योग की सबसे बड़ी पूंजी वहां काम करने वाले कर्मचारी और श्रमिक होते हैं। कर्मचारियों के स्वस्थ रहने से उद्योगों की उत्पादकता बढ़ती है और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि समय के अभाव में कई श्रमिक नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते, इसलिए IBA स्वास्थ्य सेवाओं को उद्योगों तक पहुंचाने के लिए लगातार ऐसे शिविर आयोजित कर रहा है।

मुख्य अतिथि ईशु चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य प्रत्येक व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी है और नियमित स्वास्थ्य जांच को जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने IBA और यथार्थ हॉस्पिटल की इस पहल को स्वस्थ समाज और जागरूक श्रमिकों के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

IBA के महासचिव डॉ. सुनील दत्त शर्मा ने कहा कि स्वस्थ कर्मचारी किसी भी उद्योग की वास्तविक शक्ति हैं। स्वास्थ्य जागरूकता और नियमित जांच स्वस्थ कार्य संस्कृति का आधार हैं। उन्होंने कहा कि IBA भविष्य में भी उद्योगों और कर्मचारियों के हित में ऐसे जनकल्याणकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता रहेगा।

कार्यक्रम को IBA के कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेश खन्ना और जॉइंट सेक्रेटरी सी. विकास राय ने भी संबोधित किया। उन्होंने श्रमिकों के बेहतर स्वास्थ्य को औद्योगिक विकास की आधारशिला बताया।

आयोजन में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

शिविर के सफल आयोजन में JMD Corporation के निदेशक वीरेन्द्र रावल के साथ रचना रावल, वंश रावल, विक्रांत रावल, कृती रावल और प्रेरणा रावल ने व्यवस्थाओं के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतिभागियों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर साइट-5, कासना एवं द्विविक क्षेत्र चौकी प्रभारी हर्षवर्धन यादव पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए ऐसे जनहितकारी अभियानों को समाज के लिए उपयोगी बताया।

कार्यक्रम के अंत में IBA अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने जिला प्रशासन गौतमबुद्ध नगर, यथार्थ हॉस्पिटल की चिकित्सक टीम, मुख्य अतिथि ईशु चौधरी, JMD Corporation परिवार, पुलिस टीम, उद्यमियों, कर्मचारियों, श्रमिकों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि IBA भविष्य में भी स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।