Greater Noida News (20/08/2026): ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के मंडी श्याम नगर कस्बे में मंगलवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मृतका की पहचान वर्षा के रूप में हुई है। औरैया निवासी उसके पिता यशपाल के मुताबिक, वर्षा की शादी 19 अप्रैल 2026 को मंडी श्याम नगर निवासी जतिन से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर वर्षा को परेशान करता था। परिवार का दावा है कि कई बार बेटी ने ससुराल में हो रही प्रताड़ना की जानकारी भी दी थी।
परिजनों का आरोप है कि मंगलवार रात करीब 10 बजे दहेज को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद ससुरालियों ने वर्षा की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को मृत अवस्था में पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वर्षा के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति जतिन, सास रेशमा और ससुर सोनू के खिलाफ दहेज हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।