New Delhi News (19 August 2026): दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट होने से आग लग गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय एक ट्रक में सिलेंडर लोड थे। धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है।
घटना की सूचना मिलते ही फायर टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया। आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें पूरे मामले की जांच कर रही हैं। हादसे में कितने लोग घायल हुए और आग लगने की सही वजह क्या थी, इसकी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
ट्रक में सीएनजी भरने के दौरान अचानक जोरदार धमाका हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत और 5 लोगों के घायल होने की सूचना है। विस्फोट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल धमाके के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों का इंतजार किया जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।